Homeराजनीति

देश भर में संगठन की लोकप्रियता बड़ी है – पूर्व सांसद रमेश चंद्र तोमर

मुरादनगर(मनीष गोयल)। पूर्व सांसद डॉ रमेश चंद्र तोमर ने कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वह अधिक से अधिक भाजपा के नए सदस्य बनाएं। श्री तोमर यहां सुशील गोयल के कार्यालय पर आयोजित एक बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही संगठन की शक्ति है, जिसके चलते आज देश भर में संगठन की लोकप्रियता बड़ी है। देश प्रदेश में भारी प्रगति हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने गत 2 सितंबर को सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया, तब से पूरे देश में सदस्य अभियान चलाया जा रहा है। पूर्व में पार्टी के सदस्यों की संख्या लगभग 10 करोड़ थी जिसे बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रत्येक मंडल में 50 हजार नए सदस्य बनाए जाने चाहिए। भाजपा संगठन की बूथ तक सक्रियता है अतः प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं को ध्यान देकर नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ना होगा ताकि भविष्य में पार्टी और अधिक सक्षम हो और जन कल्याण के लिए कार्य कर सके। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन काल में हमारे देश की विश्व में अपनी अलग पहचान बनी है और नई आर्थिक शक्ति के रूप में विश्व पटल पर उभरा है। इस अवसर पर राकेश मोहन गोयल, रामकिशन बंधु, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद भारतीय, बुधप्रकाश गोयल,  पूरणमल जिंदल, रघुनंदन रस्तोगी, मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल, शालिनी शर्मा, प्रशांत खटीक, अनिल गोयल, राजकुमार गोयल, दीपक कुमार, रोहतास गुप्ता, विनोद जिंदल, विनोद धनगर, महेश चंद गोयल, राजू तोमर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button