Homeशिक्षासामाजिक

अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लॉ में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती का समारोह

मोदीनगर। दिनांक 02. अक्टूबर को अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लॉ, भोजपुर, मोदीनगर जिला-गाजियाबाद में राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती धूमधाम से मनायी गई सर्व प्रथम संस्थान की निदेशिका डा॰ पूनम गोयल ने दीप प्रज्वलित करके दोनो महान विभूतियो के चित्र पर माल्यार्पण किया और अपने सन्देश मे कहा कि देश की आजादी में राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी जी का योगदान महत्वपूर्ण है। सत्य और अहिसा पर चलकर महानता अर्जित की जा सकती है।
संस्थान के अध्यक्ष सीए (डा॰) अनुज गोयल ने भी अपने सन्देश मे कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी जी ने अहिसा के पथ पर चलते हुए देश को अपने तरीके से आजाद करवाने के लिए चम्पारन आन्दोलन , ख्ेाड़ा आन्दोलन, असहयोग आन्दोलन, सविनय अवज्ञा आन्दोलन और भारत छोडो आन्दोलन 1942 महत्वपूर्ण सिद्व हुए जिनके चलते हमको आजादी मिली।
विधि विभाग की फैकल्टी मेम्बर डा॰ श्रुति कसाना ने भी अपने ओजस्वी उद्बोधन मे कहा कि गॉधी जयन्ती के साथ-साथ हमारे द्वितीय प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री जी की भी जयन्ती पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम एकजुट भारत के लिए शास्त्री जी के दृष्टिकोण और शान्ति और प्रगति की उनकी विरासत को याद करे। उनका आदर्श वाक्य जय जवान जय किसान आज भी देश को प्रेरणा देता है। शास्त्री जी की विनम्रता, सादगी और सरलता उनके व्यक्तित्व मे एक विचित्र प्रकार का आकर्षण पैदा करती है।

संस्थान के सभी पदाद्यिकारियो व अन्य कर्मचारियो ने इस समारोह मे प्रतिभाग किया और दोनो महान विभूतियो को नमन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button