Homeस्वास्थ्य

रतन टाटा की फिर से तबीयत बिगड़ी, मुंबई के अस्पताल में भर्ती

मुंबई। भारत के सबसे प्रतिष्ठित उद्योग समूह टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा की तबीयत एक बार फिर गंभीर हो गई है। ताजा जानकारी के अनुसार, उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अभी तक उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
गौरतलब है कि इससे पहले 7 अक्टूबर को भी उनके स्वास्थ्य बिगड़ने की खबरें सामने आई थीं, जिसका रतन टाटा ने खुद खंडन किया था। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए बताया था कि वह स्वस्थ हैं और इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए। उस समय उन्होंने स्पष्ट किया था कि उनकी तबीयत को लेकर फैल रही खबरें पूरी तरह से गलत हैं।
हालांकि, अब दोबारा उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर से टाटा समूह और उनके प्रशंसकों के बीच चिंता की लहर दौड़ गई है। लोग उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
रतन टाटा, जो 86 वर्ष के हैं, भारतीय उद्योग जगत के प्रमुख चेहरों में से एक हैं। उनके नेतृत्व में टाटा समूह ने वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों को छुआ है। उनकी सादगी, उदारता और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता के कारण उन्हें न केवल व्यापारिक जगत में बल्कि आम जनता के बीच भी काफी सम्मान प्राप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button