Homeसामाजिकसांस्कृतिकस्वास्थ्य

महाराणा प्रताप भवन में हर्षोल्लास से मनाया दशहरा पर्व, शस्त्र पूजन कर योग प्रदर्शन किया

गाजियाबाद। 12 अक्टूबर को अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा गाजियाबाद द्वारा महाराणा मंदिर महाराणा प्रताप भवन नेहरू नगर गाजियाबाद पर विजयदशमी का पर्व पूर्ण हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा के कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रमोद शिशोदिया जी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस उपलक्ष में प्रात 10 बजे हवन एवं शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया साथ ही दिव्य योग फाउंडेशन के बच्चों द्वारा योग एवं योग द्वारा आत्मरक्षा हेतु शौर्य प्रदर्शन का आकर्षक आयोजन किया गया पश्चात सामूहिक-भोज का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का समापन सायं 4.00 बजे हुआ। इस अवसर पर समाज के कुछ गणमान्य महानुभावों ने दशहरा पूजन और समाज के बारे में अपने-अपने विचार रखें साथ ही आए हुए सम्मानित अतिथियों में माननीय सर्वश्री अजीत निगम (निगम पार्षद नेहरु नगर व अशोक नगर) उदित गर्ग (निगम पार्षद राकेश मार्ग), नेहरू नगर/अशोक नगर की आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष प्रवीण अरोड़ा, आर. पी. जुनेजा (महामंत्री) मनीष सिसोदिया महानगर संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद, अभिषेक सचदेवा महानगर कार्यवाह, राजू तोमर विभाग संघचालक, दयानन्द बंसल (बीजेपी-मण्डल अध्यक्ष), एस. पी. एस. जादौन (बीजेपी-मण्डल महामंत्री), नंदकिशोर, तेजपाल राणा (पूर्व पार्षद), एस.पी.सिंह (पत्रकार) ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मंच का संचालन प्रदीप सिसोदिया जी द्वारा किया गया।अंत में प्रमोद सिसोदिया द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद दिया गया।

इस अवसर पर सभा के संरक्षकगण सर्वश्री एसपीएस राघव, रामकुमार तोमर, डॉ रमा सिंह, रामदेव सिंह रावल, वीरेंद्र सिसोदिया, वेदपाल कुशवाहा, सुभाष तोमर जितेंद्र रघुवंशी जेपी राणा जितेंद्र सिसोदिया, डॉ मधु सिंह, नीता सिंह, रीना चौहान, सीमा सिंह, इंदु सिसोदिया, पुष्पा तोमर कृष्णा कुमारी, राजकुमार सिंह बैस,भूपेंद्र चौहान, ए के सिंह, सोमवीर सिंह, अनुपम सिसोदिया, देवपाल सिंह नाग, मंजू राघव, शीतला भक्त सिंह, वीके सिंह चौहान, सी पी सिंह, विजय सिंह, रामवीर सिंह के साथ-साथ अन्य सैकड़ो सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button