Homeसामाजिक

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘उत्थान एक नई पहल’ के सामाजिक कार्यों की सराहना कर भेजा शुभकामना संदेश

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन बोर्ड के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह के संरक्षण में संचालित उत्थान, एक नई पहल चैरिटेबल ट्रस्ट को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बधाई और शुभकामनाएं भेजी हैं। इस संदर्भ में ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज प्रजापति ने बताया कि उपमुख्यमंत्री द्वारा भेजे गए बधाई पत्र से संस्था के सभी सदस्यों का मनोबल बढ़ा है।
बधाई पत्र में संस्था द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों जैसे शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक उत्थान की सराहना की गई है। मौर्य ने इस बात पर खुशी जताई कि यह संस्था जाति-धर्म से ऊपर उठकर सभी वर्गों के लोगों के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। उन्होंने इस उम्मीद का भी इज़हार किया कि संस्था इसी प्रकार समाज सेवा में अग्रसर रहेगी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज प्रजापति ने कहा, “हमारी संस्था धरातल पर वास्तविक समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रही है और हम इसी दिशा में आगे भी प्रयासरत रहेंगे। उपमुख्यमंत्री के शुभकामना संदेश से हमें और प्रेरणा मिली है।” संस्था के प्रयासों और जनकल्याण के कार्यों से प्रदेश में एक सकारात्मक संदेश जा रहा है, जो समाज के हर वर्ग के लोगों को एकजुट कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button