Homeराजनीति

गाजियाबाद उपचुनाव एवं संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन की तैयारियों का कांग्रेस नेताओं ने लिया जायजा

गाजियाबाद। 16 अक्टूबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रदीप नरवाल, बाराबंकी के सांसद एवं पर्यवेक्षक तनुज पुनिया, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विदित चौधरी तथा मेरठ मंडल के प्रभारी रंजन शर्मा गाजियाबाद विधानसभा के उप चुनाव तथा “संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन” की तैयारियों का जायजा लेने जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर 12:00 बजे एकत्रित हुऐ। यह कार्यक्रम संयुक्त रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत त्यागी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सभी टिकटार्थियों ने एक-एक करके सभी उपरोक्त आगंतुक वरिष्ठ कांग्रेसजनों  से मुलाकात की तथा उनको अपनी दावेदारी एवं तैयारी के बारे में बताया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, पूर्व विधायक के०के०शर्मा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बिजेंद्र यादव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुशांत गोयल, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव डॉ०संजीव शर्मा जी, पूर्व जिला अध्यक्ष हरेंद्र कसाना, पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव सतीश त्यागी, पूर्व मेयर प्रत्याशी लालमन जी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पंकज तेजानिया विधानसभा 56 प्रभारी मीडिया आशुतोष गुप्ता उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव नसीम खान जैसे वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद रहे। इसके अलावा जिला कांग्रेस कमेटी तथा महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व एवं नव नियुक्त पदाधिकारीगण, पी०सी०सी० सदस्य, सभी फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष, प्रदेश सचिव सेवादल प्रेम प्रकाश चीनी तथा अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी भी कार्यक्रम का हिस्सा रहे।

इस कार्यक्रम के आयोजन में राजाराम भारती, आशुतोष गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी , सिंह, मुस्तफा अंसारी, डॉ० नरेंद्र कुमार शर्मा, ज्ञानेंद्र त्यागी, श्रीमती माया देवी, सुरेंद्र शर्मा, राजेंद्र शर्मा, एडवोकेट कमलेश कुमारी, अरविंद त्यागी, सुरेश चौधरी, विजय त्यागी तथा सुरेश शेट्टी की प्रमुख भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button