Homeराजनीति

गाजियाबाद उपचुनाव: भाजपा ने संजीव शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया

गाजियाबाद, 24 अक्टूबर। आगामी गाजियाबाद शहर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशी के रूप में संजीव शर्मा को टिकट मैदान में उतारा है। संजीव शर्मा, जो वर्तमान में भाजपा के महानगर अध्यक्ष हैं। यह सीट भाजपा के लिए विशेष मानी जा रही है, क्योंकि 17 साल बाद पार्टी ने इस पर एक ब्राह्मण चेहरे को प्राथमिकता दी है। गुरुवार को हुई पत्रकार वार्ता में संजीव शर्मा ने विपक्षी पार्टियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस उपचुनाव में भागने की स्थिति में है, जबकि समाजवादी पार्टी अब तक प्रत्याशी तय नहीं कर पाई है। उन्होंने भाजपा की मजबूत स्थिति पर भरोसा जताते हुए दावा किया कि पार्टी इस उपचुनाव में ऐतिहासिक मतों से जीत दर्ज करेगी।
संजीव शर्मा ने कहा, “पार्टी द्वारा मुझे टिकट दिए जाने से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। यह जीत सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि समर्पित कार्यकर्ताओं की होगी, जो दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।”
विकास को मुख्य मुद्दा बताते हुए शर्मा ने कहा कि वह जनता के बीच विकास कार्यों को लेकर जाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा की नीतियों और कार्यों के आधार पर जनता का समर्थन मिलेगा। इस उपचुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठन के साथ-साथ क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं का भी सहयोग रहेगा। चुनावी प्रचार जल्द ही जोर पकड़ने की उम्मीद है, जिसमें पार्टी के प्रमुख नेता भी शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button