Homeशिक्षासामाजिक

श्री चैतन्य शिक्षण संस्थान विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने की राह पर

गाजियाबाद। आज यह जानकारी देते हुए हमें अत्यंत हर्ष हो रहा है कि श्री चैतन्य शिक्षण संस्थान एक विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी में लगा है। इसके अंतर्गत हुए चयन कार्यक्रम में स्थानीय श्री चैतन्य टेक्नो गाजियाबाद-1 शाखा के 18 विद्यार्थियों का मैथ्स जीनियस हैट्रिक विश्व रिकॉर्ड के लिए चयन हुआ है। इन छात्रों की आयु 5 से 10 वर्ष के बीच है छात्रों के नाम इस प्रकार हैं-सक्षम अवस्थी, जक्ष, आन्या, वेदांत, सार्थक, दक्ष, दर्श, आरोही, रौनक, रियांश, महक, एस. टी. शिवागगन, सृष्टि, अद्विक, अमर, प्रत्यूष, रुद्रांश, कैरन कौर आदि। इस वर्ल्ड रिकॉर्ड में श्री चैतन्य की विभिन्न संस्थाओं से 10000 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें मैथ्स के 600 फार्मूलों का उच्चारण किया जाएगा। इससे पहले भी श्री चैतन्य ग्रुप ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं जैसे 2022 में 601 छात्रों ने 10 राज्यों में परमाणु प्रतीक आवर्त सारणी के सभी 118 तथ्यों का उच्चारण किया। संस्था इस आगामी उपलब्धि के लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यू.के. के साथ सहयोग कर रही है। इस कार्यक्रम को यू. के. अधिकारी लाइव देखेंगे और मूल्यांकन कर निर्णय देंगे। अंतिम निर्णय 6 नवंबर को 5:30 बजे तक आने की उम्मीद है। इसके बाद विश्व रिकॉर्ड का तत्काल प्रमाणीकरण किया जाएगा। विद्यालय का यह कार्य एग्जीक्यूटिव ए.जी. एम.अंशुल सक्सेना, प्रधानाचार्या डॉ उदया, जोनल इंचार्ज श्रीमती सिमरन कौर, प्राइमरी इंचार्ज स्वाति कौशिक मास्टरमाइंड इंचार्ज पूजा शर्मा आदि के संरक्षण में कराया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button