Homeअध्यात्मसामाजिक

श्याम सेवा परिवार ने बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

गाज़ियाबाद। श्याम सेवा परिवार ने बाबा खाटू श्याम का 33वां मासिक संकीर्तन और चौथा जन्मोत्सव बड़े श्रद्धा भाव से मनाया। यह भव्य आयोजन राज गार्डन सोसायटी, राजनगर एक्सटेंशन में आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया।

बाबा खाटू श्याम को भगवान श्री कृष्ण का अवतार माना जाता है और वे अपने भक्तों पर अनंत कृपा बरसाने के लिए प्रसिद्ध हैं। उनके दर्शन से ही भक्तों के दिल को शांति मिलती है और उनके दुखों का नाश होता है।

इस आयोजन में श्याम सेवा परिवार के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, सौरभ बंसल, मनीष गर्ग और प्रवीण शर्मा जी ने अपने परिवार के साथ सक्रिय रूप से भाग लिया। उत्तराखंड से आए प्रसिद्ध भजन गायक श्री चंद्र मोहन नेगी जी और गाजियाबाद की भजन गायक श्रीमती सोनिया शर्मा जी ने अपने मधुर भजनों से सभी भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों ने बाबा खाटू श्याम के जन्मदिन की खुशियाँ मनाईं और भजन-कीर्तन में भाग लेकर आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया। इस अवसर पर भक्तों ने बाबा के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा व्यक्त की।

श्याम सेवा परिवार के सदस्यों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की और प्रसाद वितरण तथा भंडारे का आयोजन किया। सभी भक्तों ने इस भव्य आयोजन का भरपूर आनंद लिया और बाबा के आशीर्वाद से उनकी श्रद्धा और विश्वास में और वृद्धि हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button