Homeराजनीतिसामाजिक

स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कानूनी लड़ाई में नया मोड़, अश्वनी शर्मा ने सरकार के कदमों पर असंतोष जताया

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता और विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा हिंदू धर्म के खिलाफ की गई उकसाने वाली टिप्पणी को लेकर कानूनी कार्यवाही जारी है, और इस मामले की अगली सुनवाई 9 दिसंबर को गाज़ियाबाद कोर्ट में होगी। यह कानूनी लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक उचित कार्यवाही नहीं हो जाती, चाहे स्वामी प्रसाद मौर्य किसी भी पद या स्थिति पर हों।

इस संदर्भ में समाज के प्रमुख चिंतक और अखंड भारत मिशन के संस्थापक ने विशेष चर्चा में कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कानूनी लड़ाई निरंतर जारी रहेगी, और उन्होंने यह भी जोड़ा कि देश और धर्म को बांटने वाले प्रयासों का विरोध करना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही, उन्होंने सरकार द्वारा इस मामले में उठाए गए कदमों पर असंतोष भी व्यक्त किया। उनका कहना था कि अगर सरकार इस मुद्दे पर ठोस कदम उठाती, तो शायद मुझे कानूनी प्रक्रिया का सहारा न लेना पड़ता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button