Homeअध्यात्मसामाजिक

नव वर्ष पर मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा निःशुल्क कम्बल वितरण

लखनऊ, (पवन शर्मा)। नव वर्ष के शुभ अवसर पर उत्थान सेवा समिति, शाखा लखनऊ के तत्वावधान में 01 जनवरी 2025, बुधवार को एक निःशुल्क कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एलडीए कॉलोनी, कानपुर रोड स्थित स्व. प्रेम सिंह बिष्ट पार्क में संपन्न हुआ। 

कार्यक्रम में क्षेत्रीय सभासद श्री विमल तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। नगर निगम के दैनिक मजदूर, जो पार्कों की साफ-सफाई और देखरेख में दिन-रात मेहनत करते हैं, को निःशुल्क कम्बल वितरित किए गए। कुल 10 मजदूरों को इस अवसर पर कम्बल प्रदान किए गए। 

इस आयोजन में समिति के कई सक्रिय सदस्य और स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उपस्थित जनों ने समिति के इस मानवीय और सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

समिति के अध्यक्ष ने बताया कि यह कार्यक्रम जरूरतमंदों की सहायता के लिए समिति की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। स्थानीय निवासियों ने भी समिति के इस प्रयास को प्रेरणादायक बताया और इसे अन्य क्षेत्रों में भी लागू करने की अपील की। 

कार्यक्रम के अंत में सभी ने नव वर्ष के इस मौके पर समाज के जरूरतमंदों की मदद करने के संकल्प के साथ एकजुटता का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button