Homeसामाजिक

वार्ड 53 रईसपुर गांव में आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन, ग्रामीणों के लिए नववर्ष का तोहफा

गाजियाबाद, (पवन शर्मा) वार्ड 53, रईसपुर गांव में नववर्ष (2025) के अवसर पर एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस केंद्र का शुभारंम श्री बीरमसिंह मास्टर जी द्वारा किया गया। यह गांववासियों के लिए बेहद खुशी और गर्व का अवसर था, क्योंकि आज तक गांव में कोई आंगनवाड़ी केंद्र नहीं था। 

कार्यक्रम में गांव के प्रमुख और सम्मानित व्यक्तियों ने उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें श्री लोकेंद्र प्रधान, श्री रामबीर, श्री बिरजपाल सिंह , श्री महेंद्र नेता, श्री राधे, श्री अमरपाल, श्री सत्यपाल, श्री विनोद, श्री मांगेराम, श्री पवन , श्री अनूप, श्री मन्नू चौधरी, श्री मुकेश, श्री पुष्पेन्द्र, श्री मुकेश शर्मा, श्री रविंद्र (रब्बा), राहुल चौधरी, गोलू प्रधान, लवीश चौधरी, अंकुर चौधरी, परशांत, निक्की, कपिल और कैमरा मैन नीरज शामिल रहे। 

इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती पुनीता जी, श्रीमती पूनम जी और बहन नीरज ने भी अपनी उपस्थिति से आयोजन को सफल बनाया। गांव की महिलाओं और बच्चों के लिए यह केंद्र एक बड़ी सुविधा साबित होगा, जो लंबे समय से इसकी कमी से परेशान थीं।

गांव में आंगनवाड़ी केंद्र का निर्माण पार्षद के अथक प्रयासों से संभव हुआ है। ग्रामीणों ने इसे नववर्ष का अनमोल तोहफा बताते हुए खुशी व्यक्त की। इस केंद्र के माध्यम से महिलाओं और बच्चों के पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए नई योजनाओं का लाभ मिलेगा। 

यह कदम गांव के विकास और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button