Homeसामाजिक

शिक्षाविद् जे.के. गौड को अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नियुक्ति समाज के हित में – अश्वनी शर्मा

गाजियाबाद। शिक्षाविद् जे.के. गौड को अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए जाने पर गाजियाबाद के प्रबुद्ध जनों और ब्राह्मण सभा राजनगर एक्सटेंशन के सम्माननीय सदस्यों ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें अपनी गहरी शुभकामनाएं दीं।

इस विशेष अवसर पर अश्वनी शर्मा (संस्थापक, अखंड भारत मिशन) ने श्री गौड के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जे.के. गौड ने समाज और राष्ट्र के उत्थान में हमेशा अनमोल योगदान दिया है। उनका जीवन हम जैसे युवाओं के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का अद्वितीय स्त्रोत है। उन्होंने यह भी व्यक्त किया कि गौर का नेतृत्व और दिशा समाज के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली रहेगा, जो न केवल ब्राह्मण समुदाय के समग्र उत्थान में सहायक होगा, बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र के सतत विकास के लिए भी एक प्रेरणा बनेगा। इस अवसर पर अश्वनी शर्मा ने यह भी कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव से राष्ट्र के प्रति समर्पित रहा है, और जे.के. गौड के मार्गदर्शन में हम एकजुट होकर इस समर्पण को और अधिक प्रभावशाली बना सकेंगे।

ज्ञातव्य है कि अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की प्रतिष्ठित स्थापना 1939 में भारत रत्न महामना पं. मदन मोहन मालवीय जी द्वारा की गई थी, जो न केवल ब्राह्मण महासभा के संस्थापक थे, बल्कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय जैसे ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थानों के संस्थापक तथा राष्ट्रीय जागरूकता के अग्रणी भी थे। उनकी दूरदर्शिता और योगदान भारतीय समाज के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

इस उल्लासमय अवसर पर शुभकामनाएं देने वालों में प्रमुख रूप से अश्वनी शर्मा (संस्थापक, अखंड भारत मिशन), गजेंद्र शर्मा, तपेश शर्मा, अभिषेक मैत्रेय, अनूप शर्मा, हरिश पंडित (अध्यक्ष, परशुराम ब्राह्मण एकता मंच), रवि कुमार, गजेंद्र कुमार, आनंद द्विवेदी और अन्य विशिष्ट व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button