Homeप्रशासन

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेगा नि:शुल्क गैस सिलेंडर

गाजियाबाद, 7 जनवरी। जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह के निर्देशन में एडीएम (एल/ए) विवेक कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में खाद्यान्न वितरण, राशन कार्ड आधार सीडिंग, ई-केवाईसी, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, और अन्य योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। 

जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि जिले में 180 ग्रामीण और 364 शहरी राशन कोटेदार सक्रिय हैं। इन दुकानों के माध्यम से 99.98% लाभार्थियों को ई-पॉस मशीन और 0.02% लाभार्थियों को ओटीपी से खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। साथ ही, 99.99% राशन कार्डों को आधार से जोड़ा जा चुका है और 71.13% ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो गई है। शेष कार्य जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 
अमित तिवारी ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जनवरी से मार्च 2025 के बीच सभी पात्र लाभार्थियों को नि:शुल्क गैस सिलेंडर रिफिल दिया जाएगा। वहीं, जनसंख्या आच्छादन के संदर्भ में ग्रामीण क्षेत्रों में 79.43% और शहरी क्षेत्रों में 64.56% लक्ष्य को पूरा किया जा सकता है। 

एडीएम (एल/ए) के निर्देश:
एडीएम (एल/ए) विवेक कुमार ने सख्त निर्देश दिए कि खाद्यान्न वितरण प्रणाली को पूरी तरह भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाए। उन्होंने कहा कि राशन कार्डों को आधार से जोड़ने और ई-केवाईसी प्रक्रिया को प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए। साथ ही, किसी भी स्तर पर कोई भी शिकायत लंबित न रहने पाए। 

बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव, खाद्यान्न विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। विवेक कुमार ने जोर देकर कहा कि शासन की सभी योजनाओं को पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ लागू करना प्राथमिकता होनी चाहिए। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button