Homeअध्यात्मसामाजिक

महाकुंभ राष्ट्र,धर्म और पर्यावरण को समर्पित वाटिका योजना के लिए ऐतिहासिक अवसर- अश्वनी शर्मा

प्रयागराज। उपशीर्षक: अखंड भारत मिशन के संस्थापक और वाटिका योजना के सह-संस्थापक अश्वनी शर्मा ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ 2025 न केवल राष्ट्र, धर्म और पर्यावरण को समर्पित वाटिका योजना के लिए ऐतिहासिक साबित होगा, बल्कि यह एक मील का पत्थर भी बनकर उभरेगा।

अश्वनी शर्मा ने बताया कि उनकी पूरी टीम इस राष्ट्र, धर्म और पर्यावरण को समर्पित योजना को जन-मानस तक पहुंचाने में जुटी है, और इसमें 100 से अधिक क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगठनों का समर्थन प्राप्त हो रहा है। इस योजना के तहत प्रयागराज महाकुंभ 2025 में 1 करोड़ कम्पोस्टेबल वाटर पाउचेस का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है।

अश्वनी शर्मा ने बताया कि उनकी टीम इस योजना पर पिछले दो महीने से कार्य कर रही है और 13 जनवरी को पहले स्नान के दिन उन्होंने स्वयं प्रयागराज पहुंचकर स्नान किया और प्रमुख संगठनों के प्रबुद्ध व्यक्तियों से संवाद किया, साथ ही उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि हर प्रबुद्ध व्यक्ति ने इस योजना की सराहना की है।

अश्वनी शर्मा ने विशेष रूप से श्री यतींद्र जी (राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री, विद्या भारती) द्वारा दिए गए आशीर्वाद, सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे राष्ट्रपुरुषों से ही राष्ट्र और धर्म के कार्य फलित हो पाते हैं। यतींद्र जी का मार्गदर्शन अत्यंत अनमोल रहा।

अश्वनी शर्मा ने बताया कि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा महाकुंभ में निरंतर अमृत वर्षा के रूप में भव्य कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसका लाभ सभी श्रद्धालुओं को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button