Homeसामाजिक

गणतंत्र दिवस पर ASR ग्रुप द्वारा सेंट्रल एवेन्यू में भव्य फ्लैग होस्टिंग समारोह आयोजित

गाज़ियाबाद। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर प्रतिष्ठित रियल एस्टेट संगठन ASR ग्रुप ने अपने बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट ‘सेंट्रल एवेन्यू’, राजनगर एक्सटेंशन में भव्य फ्लैग होस्टिंग समारोह का आयोजन किया। इस शानदार आयोजन में ASR ग्रुप के निदेशक प्रवीण गुप्ता और संदीप गुप्ता ने मुख्य अतिथि अरुण शर्मा (अध्यक्ष – IIA) का तहे दिल से स्वागत किया। अरुण शर्मा ने ‘सेंट्रल एवेन्यू’ राजनगर एक्सटेंशन को एक प्रतिष्ठित और बेंचमार्क प्रोजेक्ट बताते हुए इसके महत्व और भविष्य की दिशा पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।

समारोह में दीपक शर्मा, निखिल त्यागी, अश्वनी शर्मा (अखण्ड भारत मिशन/वाटिका) और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी गौरवमयी बना दिया। इस अवसर पर राष्ट्रवाद, एकता और प्रगति के विचारों पर चर्चा की गई और सभी गणमान्य व्यक्तियों ने अपने प्रेरणादायक विचार साझा किए।

फ्लैग होस्टिंग के बाद, उपस्थित सभी अतिथियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई, जिससे इस ऐतिहासिक दिन का उत्सव और भी यादगार बन गया।

यह आयोजन देशभक्ति की भावना से प्रेरित था, जिसमें सभी ने मिलकर एकजुट होकर इस महापर्व को मनाया और अपनी भारतीयता पर गर्व महसूस किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button