Homeराष्ट्रीयसामाजिक

एआईएफटीपी (नार्थ ज़ोन) के बैनर तले गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन

गाजियाबाद। आरडीसी राजनगर में ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स प्रैक्टिशनर्स (एआईएफटीपी) – नॉर्थ ज़ोन के तत्वावधान में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर संस्था के पूर्व नेशनल प्रेजिडेंट डी. के. गांधी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 

संस्था के वाइस चेयरमैन श्री जैन रूप जैन ने अपने संबोधन में कहा, “देशभक्ति का जज्बा हर भारतीय के दिल में सदैव जीवित रहना चाहिए। यही भावना हमें एकजुट रखती है।” वहीं, कोषाध्यक्ष श्री विनोद कुमार ने अपनी प्रेरणादायक पंक्तियों के माध्यम से देशभक्ति को प्रकट किया: 
  
“वीर कभी संघर्षों से बचा नहीं करते, 
‘युद्ध’ में योद्धा पीछे हटा नहीं करते। 
चाहे जीतने वाले हो चाहे हारने वाले, 
वीर होते हैं ‘शहीद’, मरा नहीं करते।”

दीप गुप्ता और  अमित मदान ने देश की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और युवाओं में फौज में शामिल होकर देश सेवा का उत्साह भरपूर है। 

इस कार्यक्रम में अजय सिन्हा (जनरल सेक्रेटरी), मनोज शर्मा (कोषाध्यक्ष), अरविंद शर्मा, अरविंद अग्रवाल, अश्वनी मित्तल, सीए सीएल गोलछा, गणेश्वर रहलन, मनोज वर्मा, अनुराग सिंघल, जीएसटी विशेषज्ञ सीए मोहित गोलछा, सीआईआरसी सचिव नितिन गुप्ता, डॉ. वाणी पुरी (कोषाध्यक्ष, आईएमए यूपी एवं पूर्व अध्यक्ष, आईएमए गाजियाबाद), कीर्ति गोयल, जगमोहन मालिक, चैतन्य खुराना, संजीव और प्रभाकर सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। 

कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के नारों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ, जिसने उपस्थित सभी लोगों के दिलों में राष्ट्र के प्रति गर्व का भाव जागृत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button