Homeराष्ट्रीयशिक्षा

सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल के छात्रों ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया गणतंत्र दिवस

गाजियाबाद। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल की नेहरू नगर और कवि नगर शाखा में झंडारोहण के साथ सभी शिक्षक, छात्रों और स्टाफ ने संविधान की रक्षा और राष्ट्र के उज्ज्वल निर्माण का संकल्प लिया। स्कूल की निदेशक डॉ. माला कपूर ‘गौहर’ ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हर साल आयोजित यह पर्व हमारा राष्ट्रीय त्यौहार है। 1950 में जिस दिन संविधान लागू हुआ तब से भारत एक गणतंत्र देश बन गया। गणतंत्र दिवस हमें अपने संविधान का सम्मान करने की याद दिलाता है। यह हमें एक बेहतर भारत बनाने के लिए काम करने के लिए भी प्रेरित करता है। हम सबको मिलकर देश को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह दिन हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। हमें उन नेताओं के सपनों को भी याद करना चाहिए जिन्होंने संविधान तैयार किया है। उन्होंने कहा कि यह दिवस हमें अपने कर्तव्यों को याद करने का दिन है। इस अवसर पर उन्होंने संकल्प स्वरूप स्वरचित पंक्तियों ‘संविधान की हो साधना संकल्प लें सभी, संवर्धन हो कर्तव्य का संकल्प लें सभी, सजग गणतंत्र की नियम से है सिद्धी, सहयोग और सद्भाव का संकल्प लें सभी’ से सभी का उत्साह वर्धन किया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया।

इस अवसर पर उमा नवानी, आलोक यात्री, सोनिया सेहरा, एकता कोहली, मंजू कौशिक, मीना उत्तम, सुप्रिया, आशीष ओसवाल, कुलदीप, नम्रता, हिमांशी, गुंजन, नीना, चिरोश्री, पूजा, शालिनी, हिमानी, लवी, अभिनव व अक्षय सहित बड़ी संख्या में अभिभावक व स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button