Homeराजनीति

अमृतसर घटना पर आरपीआई का जंतर-मंतर पर जोरदार प्रदर्शन

नई दिल्ली। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया(आठवले) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अमृतसर में बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को गणतंत्र दिवस के मौके पर एक युवक द्वारा खंडित करने का प्रयास बहुत ही शर्मनाक है तथा गणतंत्र दिवस के अवसर पर बाबासाहेब का अपमान होना राज्य में अराजकता व दिन प्रतिदिन कानून व्यवस्था की बदहाल होती स्थिति को दर्शाता है।
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया आठवले के पदाधिकारियों ने  कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान को राज्य सरकार की लापरवाही से हुई इस घटना को गंभीरता से लेना चाहिए और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की आरपीआई माँग करती है।
नेताओं ने कहा कि  कहा कि वह इस शर्मनाक घटना की साजिश का पता लगाने के लिए गहन जांच की मांग करते हैं ।
इस अवसर पर नॉर्थ इंडिया अध्यक्ष मंजू छिब्बर,राष्ट्रीय सचिव लक्ष्मी जी, प्रदेश अध्यक्ष फ़करे आलम गुड्डू , हर्ष जी, सुनील सत्यार्थी सहित आरपीआई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले दिनांक 29 जनवरी को अमृतसर का दौरा कर घटना का जायजा लेंगे और संबंधित अधिकारियों से अब तक की कार्यवाही का विधिक कार्यवाही का परीक्षण भी करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button