Homeराजनीति

सुनील चौधरी बने भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कविनगर मंडल अध्यक्ष

गाजियाबाद,(पवन शर्मा)। भारतीय किसान यूनियन (भानु) की ओर से सुनील चौधरी को कविनगर मंडल अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने संगठन की नीतियों और किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता जताई। 

पद ग्रहण करते हुए सुनील चौधरी ने कहा,”मैं स्वयं एक किसान का पुत्र हूं और किसानों के दुख-दर्द को भली-भांति समझता हूं। उनकी समस्याओं को हल कराने और उनके हक की लड़ाई लड़ने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारतीय किसान यूनियन (भानु) को मजबूत करने के लिए ईमानदारी और निडरता के साथ कार्य करेंगे। 

इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु का आभार व्यक्त किया और कहा कि संगठन किसानों की आवाज बुलंद करता रहेगा। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे। 
किसानों के लिए संघर्ष जारी रहेगा सुनील चौधरी ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (भानु) सदैव किसानों के हित में कार्य करता आया है और भविष्य में भी संगठन पूरी मजबूती के साथ किसानों की समस्याओं को उठाता रहेगा। उन्होंने मंडल के सभी किसानों से एकजुट रहने की अपील की और संगठन को आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। 

इस नियुक्ति से क्षेत्र के किसानों में उत्साह देखा जा रहा है और सभी ने सुनील चौधरी को बधाइयां दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button