Homeअध्यात्मसामाजिक

प्रयागराज में माघी अमावस्या के दौरान घटी दुखद घटना को प्रशासन द्वारा विकराल रूप लेने से रोकना और संभालना प्रशंसा योग्य- अश्वनी शर्मा

गाज़ियाबाद/प्रयागराज। 29 जनवरी को महाकुंभ प्रयागराज में माघी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ और प्रशासन द्वारा भीड़ नियंत्रण में अस्थिरता के कारण जो दुखद दुर्घटना घटी, वह सभी के लिए एक गहरी चिंता का कारण बनी। यह घटना अत्यंत दर्दनाक थी, लेकिन प्रशासन ने समय रहते अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह किया और स्थिति को शीघ्र ही नियंत्रण में लिया, जिससे इस दुर्घटना को विकराल रूप लेने से रोका जा सका। प्रशासन की सूझबूझ, तत्परता और समर्पण की वजह से इस संकट से निपटा जा सका, जो वास्तव में प्रशंसा के योग्य है।

अखंड भारत मिशन के संस्थापक और वटिका के सह-संस्थापक, श्री अश्वनी शर्मा ने बताया कि उनकी टीम श्रद्धालुओं की मदद के लिए पूरी तरह से तत्पर है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि श्रद्धालु सेक्टर 18 स्थित गोदाद अखाड़े में शरण ले सकते हैं, जहाँ उन्हें सभी प्रकार की सुरक्षा और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

अश्वनी शर्मा ने प्रशासन के उन सभी अधिकारियों को विशेष धन्यवाद दिया, जिन्होंने इस कठिन समय में अपनी पूरी मेहनत और संजीदगी से स्थिति को संभाला और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की। इस दुखद घटना में शहीद हुए वरिष्ठ पुलिसकर्मी अंजनी कुमार राय को वटिका और अखंड भारत मिशन की पूरी टीम की ओर से शोक संवेदनाएं और श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके साहस और बलिदान को हम हमेशा याद रखेंगे, और उनका योगदान हमें प्रेरणा देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button