Homeशिक्षा

कंपोजिट विद्यालय सुल्तानपुर में वार्षिक उत्सव व मॉडल पीटीएम का भव्य आयोजन

गाजियाबाद, 31 जनवरी। विकास क्षेत्र मुरादनगर स्थित कंपोजिट विद्यालय सुल्तानपुर में शासनादेश के अनुसार वार्षिक उत्सव एवं मॉडल पीटीएम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर डाक विभाग के अधिकारियों ने अभिभावकों को सुकन्या योजना और बचत खाता जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। 

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ, जिसके बाद बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, वहीं अभिभावकों के लिए रास्ता कैसे पार करे प्रतियोगिता रखी गई, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। 
विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार ने निपुण भारत मिशन व सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक नामांकन के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र कुमार ने किया, जबकि मनोरमा, उपेक्षा, संत, रीचा सिंह, अंजू, देवेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, राजीव शर्मा, मीनू, ज्योति का विशेष सहयोग रहा। अभिभावकों के लिए सेल्फी प्वाइंट की भी व्यवस्था की गई, जिससे वे इस खास दिन की यादों को सहेज सकें। 
विद्यालय के इस प्रयास को अभिभावकों और स्थानीय समुदाय ने सराहा, जिससे बच्चों की शिक्षा और समग्र विकास को नई ऊर्जा मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button