Homeशिक्षासामाजिक

आईडीबीआई बैंक द्वारा विद्यालय में कंप्यूटर प्रदान किए गए

गाज़ियाबाद। आईडीबीआई बैंक इंदिरापुरम द्वारा विद्यालय को 04 कंप्यूटर प्रदान किए गए। इस अवसर पर सबसे पहले ऋषि पाल इंचार्ज प्रधानाध्यापक द्वारा सभी अतिथियों को माला पहनकर स्वागत किया।
बैंक मैनेजर व बेसिक शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत राठी जी द्वारा फीता काट कर 04 कंप्यूटर विद्यालय को समर्पित किए गए।
विद्यालय के शिक्षकों व बैंक मैनेजर के विशेष प्रयास से परिषदीय विद्यालय के बच्चों की कंप्यूटर की शिक्षा दिशा में एक सुंदर पहल की शुरुआत है।
परिषदीय विद्यालय के बच्चे भी अब प्राइवेट विद्यालय के बच्चों की तरह अपने विद्यालय में ही कंप्यूटर शिक्षा ग्रहण करेंगे। समाप्ति के समय बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के चित्रकार में मॉडल बनाए गए सभी अतिथियों सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एमडीएम समन्वयक टिंकू कंसल, ARP छविकांत, आईडीबीआई बैंक की सहायक प्रबंधक स्मिता सिन्हा व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय के ई.प्र.अ. ऋषि पाल, शिक्षिकाएं- रीना शर्मा, स्मिता श्रीवास्तव का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button