Homeयात्रासामाजिक

अखंड भारत मिशन के संयोजन में महाकुंभ प्रयागराज हेतु भव्य बस यात्रा आयोजित, राजपाल त्यागी ने दिखाई हरी झंडी

गाजियाबाद। अखंड भारत मिशन के तत्वावधान में महाकुंभ प्रयागराज के लिए एक भव्य बस यात्रा का आयोजन किया गया। इस पावन यात्रा में 100 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए, जो 7 फरवरी को राजनगर एक्सटेंशन सहित गाजियाबाद के विभिन्न स्थलों से संगम स्नान, महाकुंभ दर्शन एवं वाटिका योजना के महाकुंभ चैप्टर के समापन के लिए प्रयागराज रवाना हुए।

यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजपाल त्यागी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर अखंड भारत मिशन के संस्थापक अश्वनी शर्मा, उपाध्यक्ष गजेन्द्र शर्मा, निखिल त्यागी (प्रखंड अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद), बृजमोहन शर्मा, एन.सी. पाराशर (संस्थापक, विधा), राहुल शर्मा, आलोक त्यागी, मुकेश वर्मा, राजीव शर्मा, अभिषेक शुक्ला, गौरव चौधरी, मुकेश जिंदल सहित कई गणमान्य व्यक्तित्वों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

वाटिका योजना का ऐतिहासिक समापन

महाकुंभ के पावन अवसर पर 8 फरवरी को अखंड भारत मिशन के संस्थापक अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में “वाटिका योजना” के महाकुंभ चैप्टर का ऐतिहासिक और भव्य समापन होगा। इस योजना के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त भारत की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल की गई है। इसके अंतर्गत महाकुंभ में 1 करोड़ कम्पोस्टेबल वाटर पाउच का निःशुल्क वितरण किया गया, जिससे प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने में एक महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है। यह अभियान सतत विकास, जल संरक्षण एवं स्वच्छ भारत की दिशा में एक युगांतरकारी उपलब्धि मानी जा रही है।

श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव

यह यात्रा श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक आस्था, आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक गौरव से भरपूर एक अविस्मरणीय अनुभव साबित हुई। संगम में पवित्र स्नान कर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ अर्जित किया और महाकुंभ के दिव्य एवं आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया। इस यात्रा ने न केवल धार्मिक महत्व को रेखांकित किया, बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button