Homeअध्यात्मसामाजिक

संत रविदास जयंती पर छात्रों को उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आव्हान किया

दिल्ली (सुशील कुमार शर्मा)। डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1, गांधीनगर में संत रविदास जयंती तथा 10वीं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए शुभकामना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता कमलकांत, अध्यक्ष  नरेश शर्मा , विद्यालय के प्रबंधक  गिरिजेश रूस्तगी  तथा विद्यालय  प्रमुख  के. मुरली व सतीश जी मौजूद रहे। “ईश्वर की भक्ति का रस, आनंद के एहसास में है ” पंक्तियों के साथ हिंदी के प्रवक्ता आशुतोष द्वारा मंच का संचालन प्रारंभ किया गया।. सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों के द्वारा दीप  प्रज्वलन कर तथा संत रविदास  की तस्वीर पर पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस अवसर पर सभी  अतिथियों का अंग वस्त्र द्वारा स्वागत किया गया।आयोजन के मुख्य वक्ता  कमलकांत  ने माघ पूर्णिमा को मनाए जाने वाली संत रविदास जी की जयंती के उपलक्ष में उनके जीवन ,शिक्षा, आदर्श एवं उनके  दिखाए  मार्ग के विषय में बताते हुए छात्रों को किस प्रकार  धर्म के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए ,विचारों में श्रेष्ठता  तथा सभी के साथ सद व्यवहार और सामाजिक एकता का संदेश भी उन्होंने छात्रों को दिया। इसी क्रम में  सतीश जी ने भी अपने वक्तव्य में संत रविदास  की एक संक्षिप्त कथा को छात्रों के समक्ष रखा तथा छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर  दसवीं तथा 12वीं कक्षा के छात्रों को शुभकामना संदेश देने के लिए सभी अध्यापकों तथा आगंतुक अतिथियों द्वारा शुभकामनाएं तथा उज्जवल भविष्य और निरंतर परिश्रम करने के लिए संदेश दिया गया। परीक्षा विभाग के प्रमुख श्री दिनेश  द्वारा छात्रों के समक्ष परीक्षा से संबंधित मुख्य बिंदुओं को बताया गया। तत्पश्चात हिंदू शिक्षा समिति के कोषाध्यक्ष  श्रीराम अटल  ने कहा कि शिक्षा के द्वारा भविष्य का निर्माण के साथ- साथ देश, परिवार तथा समाज के प्रति भी  जिम्मेदारी छात्रों की है तथा बच्चों को परीक्षा हेतु शुभकामनाएं दी गयी।  इसी क्रम में विद्यालय के प्रमुख  के.  मुरली  द्वारा भी छात्रों को परीक्षा संबंधी मार्गदर्शन करते हुए तथा किसी भी प्रकार की समस्या से घबराना नहीं है. विद्यालय तथा विद्यालय परिवार हर वक्त छात्रों के लिए उपलब्ध है, आप सभी पूर्ण निष्ठा के साथ पढ़ते हुए अपनी परीक्षा की तैयारी करें ऐसा संदेश दिया।12वीं कक्षा के छात्र आरिज़ ने भी अपना विद्यालय अनुभव तथा अध्यापकों तथा विद्यालय के प्रति अपने विचार सभी के समक्ष प्रस्तुत किए। गिरिजेश रस्तोगी, विद्यालय प्रबंधक ने भी अपने शुभ आशीष और सुवचनों द्वारा छात्रों को सुंदर रूप में परीक्षा के विषय में छात्रों को समझाते हुए शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के अध्यक्ष  नरेश शर्मा ने स्वानुभव के द्वारा छात्रों को परीक्षा की उपयोगिता को समझाते हुए कहा कि समाज के प्रतिष्ठित लोग भी इसी विद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं। यह बताते हुए छात्रों का मनोबल बढ़ाया व परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button