Homeशिक्षा

कंपोजिट विद्यालय काकड़ा में आत्मरक्षा प्रशिक्षण सम्पन्न, छात्राओं को वितरित किए गए प्रमाण पत्र

गाजियाबाद। शासनादेश के अनुसार कंपोजिट विद्यालय काकड़ा, विकास क्षेत्र मुरादनगर में 24 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण का समापन 13 फरवरी 2025 को किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा उन्हें सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम और स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। 

छात्राओं ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ आत्मरक्षा तकनीकों को सीखा। इस कार्यक्रम का संचालन आत्मरक्षा प्रशिक्षक देवेंद्र कुमार ने किया। विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापक पूनम त्यागी ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने इस पहल की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button