Homeव्यापार

उत्तर प्रदेश में टेक्सटाइल उद्योग को मिलेगी नई उड़ान: 10 नए टेक्सटाइल पार्कों की होगी स्थापना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में 10 नए टेक्सटाइल पार्कों की स्थापना की जाएगी, जिससे न केवल निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि हजारों लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।

इन टेक्सटाइल पार्कों की स्थापना कानपुर, बाराबंकी, हापुड़, मऊ, भदोही, संत कबीर नगर, गोरखपुर, गाजियाबाद, मेरठ और हरदोई जिलों में की जाएगी। यह परियोजना पूरी तरह से निजी कंपनियों द्वारा संचालित होगी, जिससे 1000 से अधिक टेक्सटाइल इकाइयों की स्थापना होने की उम्मीद है।

सरकार के अनुसार, इन टेक्सटाइल पार्कों के जरिए प्रदेश में लगभग 8000 करोड़ रुपये का निवेश आएगा, जिससे 40 हजार से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इस पहल के माध्यम से उत्तर प्रदेश न केवल देश बल्कि वैश्विक बाजार में भी टेक्सटाइल हब के रूप में अपनी पहचान बनाएगा।

सरकार का मानना है कि इस परियोजना से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को उनके घर के पास ही रोजगार मिलेगा और प्रदेश की आर्थिक स्थिति को और मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button