Homeखेलराजनीतिसामाजिक

दिल्ली मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता ने स्पोर्टिवो कबड्डी लीग का पोस्टर लांच किया

नई दिल्ली। मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता ने अपने कार्यालय में स्पोर्टिवो कबड्डी लीग का पोस्टर का लॉन्च कर आयोजकों को शुभकामना प्रेषित किया।
यह कबड्डी प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। स्पोर्टिवो कबड्डी लीग का आयोजन इस साल 10 से 12 अक्टूबर तक दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में किया जाएगा। यह टूर्नामेंट न केवल देश के शीर्ष कबड्डी खिलाड़ियों को एक मंच पर लाएगा, बल्कि इसका मुख्य उद्देश्य देश को नशा मुक्त बनाने और युवाओं को खेल के लिए प्रेरित करना है।

स्पोर्टिवो कबड्डी लीग के आयोजकों ने बताया कि लीग से पहले पूरे देश में सिलेक्शन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इस आयोजन में दो श्रेणियाँ होंगी: पहली 55 किलोग्राम से नीचे और दूसरी 65 किलोग्राम से नीचे के खिलाड़ियों के लिए। इन ट्रायल के माध्यम से 8 टीमों का चयन किया जाएगा। यह ट्रायल युवाओं को एक मंच प्रदान करेंगे और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देंगे।

स्पोर्टिवो कबड्डी लीग के प्रवक्ता ने कहा, “हमारा उद्देश्य सिर्फ एक टूर्नामेंट आयोजित करना नहीं है, बल्कि युवाओं को नशे से दूर रहने और खेल के माध्यम से अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करना है। हम चाहते हैं कि युवा खेल को अपनाएं और एक स्वस्थ समाज का निर्माण करें। सिलेक्शन ट्रायल के माध्यम से हम देश भर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करेंगे।”

इस लीग में 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल होंगे। आयोजकों ने बताया कि इस साल के टूर्नामेंट में नए प्रारूप और नियम शामिल किए गए हैं, जिससे खेल और अधिक रोमांचक और प्रतिस्पर्धी बन जाएगा।

टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों के लिए स्टेडियम में विशेष सुविधाएं और मनोरंजन के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध होंगे। फाइनल मैच 12 अक्टूबर को होगा, जिसमें दो सर्वश्रेष्ठ टीमें आमने-सामने होंगी।

स्पोर्टिवो कबड्डी लीग न केवल खेल के स्तर को ऊंचा उठाएगी, बल्कि युवाओं को नशे से दूर रहने और खेल के प्रति जागरूक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।इस समारोह में आज सुरेंद्र कालीरामन एडवोकेट,रवि कालीरामन,सतीश कालीरामन,राहुल मेहरा,अंकुर चंदेल,अनिल कोली आदि पदाधिकारी मौजूद थे ।इस आयोजन में रजिस्टर करने के लिए लीग की ऑफिसियल वेबसाइट पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button