Homeशिक्षा

उपकार चेयरमैन कैप्टन विकास गुप्ता ने किया आर्यन स्पेशल स्कूल का शुभारम्भ

ग़ाज़ियाबाद। आर्यन स्पेशल स्कूल का शुभारंभ इंदिरापुरम ग़ाज़ियाबाद में उपकार चेयरमैन कैप्टन विकास गुप्ता द्वारा किया गया। इस विद्यालय के माध्यम से मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के विकास के लिए कार्य किया जायेगा। कैप्टन विकास गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए संस्था के कन्हैया सिंह को बधाई देते हुए कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि संस्था मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के लिए बेहतर कार्य करेगी। यह निश्चित रूप से बहुत ही साहसिक कार्य है और इस कार्य में सबका साथ बहुत जरूरी है।
कार्यक्रम का शुभारंभ कैप्टन विकास गुप्ता ने फीता काट कर किया इस दौरान संस्था के सभी सदस्यों के साथ ही बच्चे व उनके अविभावक भी उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम में आने के लिए मुख्य अतिथि के प्रति आभार प्रकट किया। आर्यन स्पेशल स्कूल के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अश्वनी राय, कन्हैया सिंह, इंटरनेशनल कोच इंद्रपाल, मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी डॉ चंदमणि उपाध्याय मुख्य रूप से उपस्थिति रहे।
संस्था में सहयोग के लिए अश्वनी राय जी ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button