Homeसामाजिक

संस्कार भारती राजनगर एक्सटेंशन द्वारा नटराज पूजन उत्सव का भव्य आयोजन, “संस्कार मित्र” अभियान का शुभारंभ

गाजियाबाद। 04 मई‌ को एस जी इम्प्रैशन 58 के मन्दिर परिसर में भगवान नटराज पूजन और बैठक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ संस्कार भारती के ध्येय गीत अनुराग त्यागी द्वारा प्रस्तुत से किया गया। सरस्वती वंदना और नटराज भगवान का पूजन सभी सदस्यों ने किया। अमृता श्रीवास्तव ने शिव स्तुति की।
कार्यक्रम का शुभारंभ बीजेपी उपाध्यक्ष नन्द ग्राम मंडल डॉक्टर अभिषेक शर्मा, कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अतुल प्रकाश भटनागर ने बताया कि संस्कार भारती अभी तक वर्ष भर में छः उत्सव मनाती आई है -चैत्र शुल्क प्रतिपदा , नटराज पूजन उत्सव, राधा कृष्ण रूप सज्जा , दीपावली,भारतमाता पूजन दिवस,भरत मूनि जयन्ती।
इस वर्ष से भरत मूनि स्मरण दिवस और नटराज पूजन अनिवार्य उत्सव  होंगे ।
भारत माता पूजन 26 जनवरी को मनाना उपयुक्त होगा।
अन्य उत्सव स्थानीय सांस्कृतिक विशेषता और आवश्यकता के आधार पर अन्य उत्सव मना सकतें हैं।
उन्होंने बताया कि संस्कार भारती ललित कलाओं और साहित्य के संस्कार निर्माण के प्रति समर्पित संस्था है। सुविख्यात कलाकारों से मार्गदर्शन उनकी तपस्या और साधना ही हमारा आदर्श है। संस्कार भारती को संस्कार कक्षाएं समझने की भूल न करें। संस्कार भारती का उद्देश्य संस्कारक्षम कलाकृतियों के माध्यम से राष्ट्रीय और सामाजिक प्रतिबद्धता का निर्माण करना।
राष्ट्रीय संस्कार का अर्थ है अपने देश, धर्म, संस्कृति, दर्शन, इतिहास आदि के प्रति अभिमान, गौरव और वीर श्री की भावनाएं उत्पन्न करना।
सामाजिक संस्कार का अर्थ है अपने जीवन मूल्य, नैतिकता, परिवार व्यवस्था, सुसंस्कृत जीवन की आकांक्षा आदि की सामूहिक प्रस्तुत करने वाली कलाकृतियों का निर्माण करना।
उन्होंने बताया कि आगामी समय में बड़े स्तर के कार्यक्रम करने की योजना है।
मुख्य अतिथि राजकुमार त्यागी ने बताया कि संस्कार भारती का कार्य बहुत तीव्र गति से राजनगर एक्सटेंशन में अतुल प्रकाश भटनागर और उनकी टीम के माध्यम से बढ़ रहा है। हम सभी को इससे जुड़ना चाहिए। उन्होंने एक सुन्दर देश भक्ति का गीत भी गाया।
विशिष्ट अतिथि सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि संस्कार भारती राजनगर एक्सटेंशन ईकाई प्रति वर्ष अपने छ: उत्सव को करती है अपितु अन्य सभी पर्व पर अपनी सहभागिता भी करती हैं।
विशेष आमंत्रित सनत जैन ने बताया कि आज संस्कार और भारतीय संस्कृति एक दूसरे के पूरक हैं।
कार्यक्रम अध्यक्ष मंडल उपाध्यक्ष नंदग्राम मंडल डॉ0 अभिषेक शर्मा ने बताया कि आज के समय से ऐसे संगठन निश्चित रूप से समाज को एक नई दिशा देने में सक्षम है।
उन्होंने कहा कि संस्कार भारती राजनगर एक्सटेंशन में अतुल प्रकाश भटनागर के नेतृत्व में समाज में बहुत अच्छा कार्य कर रही है।हम सभी को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।
सन्नी भल्ला ने कहा कि हम सभी को मिलकर संस्कार भारती के कार्य को राजनगर एक्सटेंशन में बढ़ाना है।
धन्यवाद प्रस्ताव यतीश चन्द्र कश्यप कोषाध्यक्ष महानगर ने दिया और अंत में सतीश कुमार शर्मा ने शांति पाठ करवाया और कार्यक्रम सम्पन्न हो गया। राजनगर एक्सटेंशन ईकाई के गणमान्य नागरिक
कार्यक्रम को पूरा करने में मुख्य भूमिका , विनय वार्ष्णेय, प्रमोद ,‌निशाऺत कौशिक , सन्नी भल्ला ,अमृता श्रीवास्तव आदि ने निभाई।
कार्यक्रम की सभी ने भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम निरंतर होते रहने चाहिए।
आज संस्कार मित्र बनाने के कार्य का शुभारंभ हो गया। आज आठ संस्कार मित्र बनाए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button