Homeराष्ट्रीय

सीजफायर के कुछ घंटों बाद पाकिस्तान ने दिखाई ओकात, सीमावर्ती इलाकों में गोलीबारी, कुछ शहरों में ब्लैकआउट

नई दिल्ली 10 मई। भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में घोषित सीजफायर के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए सीमावर्ती इलाकों में गोलीबारी की। इस घटना के बाद कई सीमावर्ती शहरों में ब्लैकआउट की स्थिति बन गई है।

भारतीय सेना ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान की ओर से फैलाई जा रही कुछ खबरें पूरी तरह झूठी और भ्रामक हैं। पाकिस्तानी मीडिया में यह दावा किया गया था कि उनके JF-17 लड़ाकू विमानों ने भारतीय S-400 एयर डिफेंस सिस्टम और ब्रह्मोस मिसाइल बेस को नुकसान पहुंचाया है, जिसे भारतीय सेना ने सिरे से खारिज किया है। सेना के अनुसार, हमारी सुरक्षा प्रणाली पूरी तरह सक्रिय और सुरक्षित है।

इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, “भारत की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई किसी भी हाल में कमजोर नहीं पड़ेगी। हम शांति के पक्षधर हैं, लेकिन अपनी सुरक्षा और संप्रभुता से कोई समझौता नहीं करेंगे।”

सीमा पर अचानक हुए इस उल्लंघन से दोनों देशों के बीच एक बार फिर तनाव गहरा गया है। सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button