Homeशिक्षा

एवरग्रीन पब्लिकेशन इंडिया लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट राजीव अहूजा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

नई दिल्ली। एवरग्रीन पब्लिकेशन इंडिया लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट राजीव अहूजा का जन्मदिन कंपनी में बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर सेल्स डिपार्टमेंट की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं और एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत केक काटने की रस्म से हुई, जिसमें कंपनी के कई वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। रीजनल मैनेजर श्री एन. के. जोशी, दिल्ली-बहादुरगढ़ प्रमुख श्री दीपक खन्ना, अनिल महाजन, अरविंद यादव, सुशील अरोड़ा, अखिलेश्वर शर्मा, सुभाष शर्मा, श्रीमती निर्मला रावत, सुनील, श्रीमती अमृता, अजय कुंद्रा, श्रीमती पूजा तनेजा और  नरेंद्र सिंह सहित कंपनी के समस्त स्टाफ ने राजीव अहूजा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर उनके दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर राजीव अहूजा के नेतृत्व की सराहना करते हुए टीम भावना और समर्पण का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button