Homeराजनीति

मंत्री सुनील कुमार शर्मा को डॉ. अभिषेक शर्मा एवं प्रवीण त्यागी ने भेंट कर दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

गाजियाबाद, 11 मई। उत्तर प्रदेश सरकार में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री एवं साहिबाबाद (गाजियाबाद) विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सुनील कुमार शर्मा को उनके जन्मदिवस के अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इसी क्रम में भाजपा नंदग्राम मंडल के मंडल उपाध्यक्ष डॉ. अभिषेक शर्मा एवं किसान मोर्चा महानगर गाजियाबाद के सोशल मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार त्यागी ने उनके आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई दी और उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की।

इस अवसर पर डॉ. शर्मा ने कहा, “प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि माननीय सुनील कुमार शर्मा जी सदैव स्वस्थ, प्रसन्न एवं दीर्घायु रहें। उनका कर्मठ एवं सरल व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।”

गौरतलब है कि  सुनील कुमार शर्मा अपने विकास कार्यों एवं जनसेवा के लिए क्षेत्र में विशेष रूप से सम्मानित हैं। उनके जन्मदिवस पर समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में भी विशेष उत्साह देखा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button