Homeसामाजिकसांस्कृतिक

महाराणा प्रताप भवन में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया

गाजियाबाद, 11 मई। नेहरू नगर स्थित महाराणा प्रताप भवन में आज रविवार को महाराणा प्रताप जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा गाजियाबाद के तत्वाधान में महाराणा प्रताप स्मृति निर्माण समिति द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य व्यक्तियों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य रमाशंकर जी के सानिध्य में सामूहिक हवन के साथ हुई। मुख्य अतिथि के रूप में कवि नगर थाने के एसएचओ माननीय श्री योगेंद्र मलिक जी एवं महानगर अध्यक्ष माननीय श्री मयंक गोयल जी उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलन, महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर वीर शिरोमणि को श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के संघर्षपूर्ण एवं प्रेरणादायक जीवन पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की। सभा की महासचिव श्रीमती नीता सिंह जी ने कार्यक्रम का संचालन कुशलता से किया, जबकि अध्यक्ष श्री प्रमोद सिसोदिया जी ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे प्रारंभ होकर संध्या 6:00 बजे तक चला। आयोजन में सभा के संरक्षक सर्वश्री एसपीएस राघव, वीरेंद्र सिसोदिया, जेपी राणा, जीत सिंह राणा, ए के सिंह, युवा अध्यक्ष राजकुमार बैस, युवा महासचिव सोमवीर सिंह सहित कई गणमान्य सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी भी उल्लेखनीय रही, जिनमें श्रीमती स्नेहलता सिंह, वंदना सेंगर, ज्योति सिंह, शिखा सिंह, मंजू राघव, सीमा सिंह सहित अनेक बहनें शामिल थीं।

इस पावन अवसर पर सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर महाराणा प्रताप के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button