Homeयात्राराजनीतिराष्ट्रीय

गाजियाबाद में निकली भव्य “ऑपरेशन सिंदूर-तिरंगा यात्रा”, देशभक्ति की भावना से गूंज उठा शहर

गाजियाबाद, 20 मई, (पवन शर्मा)। शहर की धरती आज देशभक्ति के रंग में रंग गई जब सैकड़ों नागरिकों ने “ऑपरेशन सिंदूर- तिरंगा यात्रा” में उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन शाम 6 बजे राज नगर एक्सटेंशन स्थित अजनारा इंटेग्रिटी सोसाइटी से प्रारंभ होकर आशियाना सोसाइटी चौक तक सम्पन्न हुआ।

यात्रा का उद्देश्य था राष्ट्र के गौरव तिरंगे के प्रति सम्मान और एकजुटता का संदेश देना। प्रतिभागी तिरंगा थीम पर आधारित पारंपरिक या उपयुक्त परिधान में सजे हुए थे और अपने साथ भारतीय राष्ट्रीय ध्वज लेकर आए थे। पूरा वातावरण “वंदे मातरम्”, “जय हिंद” जैसे जोशीले नारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर भाजपा नंदग्राम मंडल के मंडल उपाध्यक्ष डॉ. अभिषेक शर्मा ने भी यात्रा में भाग लेकर सभी देशभक्त नागरिकों का उत्साहवर्धन किया।

इस प्रेरणादायी यात्रा का आयोजन ऑपरेशन सिंदूर द्वारा किया गया, जिसमें संयोजक हेमंत त्यागी, मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार त्यागी (पूर्व पार्षद) की सक्रिय भूमिका रही।

यह तिरंगा यात्रा न केवल गाजियाबाद के नागरिकों के लिए एक गौरव का क्षण थी, बल्कि यह पूरे देशवासियों को एकता, सम्मान और देशभक्ति का संदेश भी देती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button