Homeअध्यात्मसामाजिक

श्री सतपाल महाराज जी की प्रेरणा से त्रिदिवसीय “सद्भावना शांति समारोह” सम्पन्न, कार्यक्रम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

सद्भावना शांति समारोह

गाज़ियाबाद,28 मई,(पवन शर्मा)। वैशाली स्थित शिव मंदिर, रामवाटिका, सेक्टर-2 में आयोजित त्रिदिवसीय सद्भावना शांति समारोह का समापन 27 मई को श्रद्धा, भक्ति और अध्यात्म के वातावरण में सफलतापूर्वक हुआ। यह समारोह मानव उत्थान सेवा समिति शाखा-वैशाली द्वारा सुविख्यात श्री सतगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य समाज में शांति, सद्भाव और आध्यात्मिक जागरूकता का प्रसार करना था।
तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत 25 मई को प्रभात फेरी के साथ हुई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। इसके पश्चात सत्संग, भजन और प्रेरणादायक प्रवचनों की श्रृंखला चली। दोपहर को श्रद्धालुओं के लिए भंडारे और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई, जिससे सभी ने आत्मिक तृप्ति के साथ-साथ सामूहिक सौहार्द का अनुभव किया।

a group of people sitting on the floor

26 और 27 मई को आयोजित सांध्यकालीन सत्संगों में भक्तों ने भजन, कीर्तन और प्रवचनों का आनंद लिया। कार्यक्रम में महात्मा श्री सत्यबोधानंद जी, महात्मा श्री तीर्थानंद जी, महात्मा श्री स्वरूपा बाई जी, महात्मा श्री ज्ञान शब्दनानंद जी एवं महात्मा प्रेमपरागा नंद जी जैसे संत-महात्माओं ने अपने प्रेरक विचारों से श्रोताओं को आत्मज्ञान और सेवा मार्ग की ओर प्रेरित किया।
समारोह में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने इसे एक भव्य और ऐतिहासिक आयोजन बना दिया। मानव सेवा दल और यूथ टीम के सक्रिय योगदान ने आयोजन की सफलता में अहम भूमिका निभाई।

सद्भावना शांति समारोह

अंत में मानव उत्थान सेवा समिति के प्रतिनिधियों ने सभी संत-महात्माओं, स्वयंसेवकों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया तथा समाज में इसी प्रकार प्रेम, शांति और सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button