Homeसामाजिक

नोएडा:इरोज़ सम्पूर्णम सोसायटी ने लगाई छबील,राहगीरों को दी गर्मी में राहत

ग्रेटर नोएडा वेस्ट,(सुशील कुमार शर्मा)। गर्मियों की तपती धूप में जब पारा चढ़ता जा रहा है, ऐसे में ग्रेटर नोएडा वेस्ट की प्रमुख आवासीय सोसायटी इरोज़ सम्पूर्णम के निवासियों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए राहगीरों के लिए एक छबील का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य राहगीरों की प्यास बुझाकर उन्हें गर्मी से कुछ राहत देना था।

छबील में निःशुल्क शीतल पेयजल, बोतलबंद पानी और अन्य पेय पदार्थ उपलब्ध कराए गए। खास बात यह रही कि इस आयोजन को पूरी तरह स्वयंसेवी रूप में सोसायटी के निवासियों ने संचालित किया। उन्होंने खुद राहगीरों को पानी पिलाया और उनके आराम का ख्याल रखा।

राहगीरों ने इस मानवीय पहल की खुले दिल से सराहना की। उन्होंने कहा कि तेज गर्मी में जब शरीर झुलसने लगता है, तब ऐसा ठंडा जल किसी संजीवनी से कम नहीं होता। कई लोगों ने सोसायटी के निवासियों को धन्यवाद दिया और इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

इस पुनीत कार्य में सोसायटी के सक्रिय सदस्य रोहतास बाबू, जगमोहन यादव, सरजीत तंवर, प्रवीण एडवोकेट, कपिल, माटा, बिन्द्रा, नवनीत यादव, रोहतास राजपूत, आशीष हरसुल और गोशाला प्रमुख जयपाल सिंह ने विशेष भूमिका निभाई। वहीं महिलाओं में स्वाति जोशी, सौदामिनी और पूजा का सहयोग विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा।

इरोज़ सम्पूर्णम सोसायटी की यह पहल न केवल समाज के प्रति जिम्मेदारी का परिचायक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि जब समाज के लोग साथ आते हैं, तो छोटी-छोटी कोशिशें भी बड़े बदलाव की नींव बन जाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button