Homeराष्ट्रीयस्वास्थ्य

योग दिवस की 10वीं वर्षगांठ पर यूपी सरकार का भव्य आयोजन, प्रदेश में बनेंगे 1,000 योग पार्क

लखनऊ, 01 जून। उत्तर प्रदेश सरकार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की 10वीं वर्षगांठ को विशेष और भव्य रूप से मनाने के लिए व्यापक तैयारियों में जुट गई है। 15 जून से 21 जून, 2025 तक पूरे प्रदेश में विशेष योग सप्ताह आयोजित किया जाएगा।

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश भर के 4,075 स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास आयोजित किया जाएगा, जिसमें जनसामान्य, छात्र, शिक्षक, सरकारी कर्मचारी और विभिन्न संगठनों के सदस्य भाग लेंगे।

इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए 5,000 प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों को तैयार किया गया है, जो गांवों से लेकर शहरों तक योग का संदेश फैलाएंगे और योगाभ्यास का नेतृत्व करेंगे।

योग को जन-जन तक पहुंचाने और उसे एक स्थायी स्वरूप देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने 1,000 योग पार्क विकसित करने की योजना बनाई है।

मंडल मुख्यालय वाले जिलोंnमें तीन-तीन योग पार्क
अन्य सभी जिलों में दो-दो योग पार्क विकसित किए जाएंगे।

इन योग पार्कों का विकास नगर विकास विभाग, स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के सहयोग से किया जाएगा ताकि स्थानीय नागरिकों को नियमित योगाभ्यास की सुविधा मिल सके।
प्रदेश सरकार का उद्देश्य योग के माध्यम से नागरिकों के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button