Homeराजनीति

गाजियाबाद: विकास कार्यों की प्रगति को लेकर कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने की समीक्षा बैठक,अधिकारियों को दिए निर्देश

गाजियाबाद, 02 जून। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं साहिबाबाद विधायक सुनील कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को निरीक्षण भवन, लोक निर्माण विभाग, गाजियाबाद में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जनपद में संचालित विकास कार्यों और विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में शर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि “हर पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले, यही हम सबका प्रयास होना चाहिए।”उन्होंने कहा कि जन एवं जनपद का चहुंमुखी विकास हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

प्रमुख निर्देश और मुद्दे:
मोहान नगर चौराहे के सौंदर्यीकरण और फुट ओवरब्रिज पर एस्केलेटर संचालन को लेकर जीडीए उपाध्यक्ष को निर्देश।
तुलसी निकेतन में जर्जर मकानों के पुनर्निर्माण और राम मनोहर लोहिया पार्क के सौंदर्यीकरण के निर्देश।
राजनगर एक्सटेंशन में नालों की सफाई एवं सड़क निर्माण पर ज़ोर।
नगर आयुक्त को मानसून पूर्व नालों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश, खासकर तुलसी निकेतन,बृजविहार, और साहिबाबाद अंडरपास जैसे जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में।
इंदिरापुरम मकनपुर में सीवर और पेयजल लाइन संबंधी चर्चा।
यूपीएसआईडीए को सौर ऊर्जा मार्ग के सौंदर्यीकरण और ब्रिज विहार फ्लाईओवर निर्माण के निर्देश।
खोड़ा नगर पालिका क्षेत्र के दो सरकारी स्कूलों को ऑपरेशन कायाकल्प में शामिल करने, नलकूप स्थापना और सरकारी अस्पताल के हस्तांतरण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश।
खाद्य सुरक्षा विभाग को बिना लाइसेंस के मांस विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई करने को कहा गया।

सुनील शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं की प्रगति में तेजी लाई जाए ताकि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचे। उन्होंने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मूल मंत्र को दोहराया।

बैठक में मौजूद प्रमुख अधिकारी:

दीपक मीणा, जिलाधिकारी गाजियाबाद, अतुल वत्स उपाध्यक्ष, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, विक्रमादित्य सिंह मलिक नगर आयुक्त गाजियाबाद साथ ही नगर पालिका परिषद खोड़ा, शिक्षा, स्वास्थ्य, यूपीएसआईडीए, जल निगम, समाज कल्याण, डूडा, सिचाई, एवं पुष्टाहार विभागों के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button