Homeक्राइमराष्ट्रीय

ना कोई पछतावा, ना ही पश्चाताप, सोनम की साजिश से पुलिस भी हैरान

इंदौर। राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पत्नी सोनम रघुवंशी व हत्या के चारों आरोपी अब पुलिस रिमांड में है। शुरुआती पूछताछ में सोनम ने मेघालय पुलिस को भ्रमित करने की हरसंभव कोशिश की। इतना ही नहीं, शक की दिशा भटकाने के लिए सोनम रघुवंशी ने पति पति राजा रघुवंशी के सोशल मीडिया हैंडल से एक चालाकी भरी पोस्ट तक कर डाली। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सोनम रघुवंशी को अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या पर कोई पछतावा नहीं है।

जांच टीम जल्द ही सोनम और मुख्य साजिशकर्ता माने जा रहे राज कुशवाहा को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ कर सकती है। दोनों के बयानों में कोई विरोधाभास मिला तो पुलिस टकराव की स्थिति में दोनों के बयानों को क्रॉस-चेक करेगी। साथ ही राजा रघुवंशी और सोनम के परिवारजनों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। पुलिस यह जानने में जुटी है कि हत्या की योजना में शामिल शूटरों को कितनी रकम में ‘हायर’ किया गया और यह धन किसने उपलब्ध कराया। अब तक कितनी राशि दी गई और वह कब, किस माध्यम से दी गई—इसकी भी गहन जांच चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button