Homeसामाजिक

नेत्रदान कर अमर हुई स्व:सुश्री सुलोचना दीदी खुराना,भारत विकास परिषद ने नेत्रदान सम्मान पत्र से किया सम्मानित

सुवासरा/मध्य प्रदेश,13 जून,(पवन शर्मा)। त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति, सुवासरा नगर की वरिष्ठ समाज सेविका एवं सिख पंजाबी समाज की प्रतिष्ठित चेहरा रहीं स्व:सुश्री सुलोचना दीदी खुराना का आकस्मिक निधन 4 जून 2025 को हो गया था।

आज 13 जून 2025 को उनके निवास स्थान सुदामा नगर, सुवासरा  (मध्य प्रदेश) में श्री अखंड पाठ साहिब जी का भोग एवं अंतिम अरदास का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में नगर की अनेक सामाजिक संस्थाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके प्रेरणादायक जीवन और समाजसेवा के कार्यों को स्मरण करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सुलोचना दीदी समाज के प्रति समर्पण और निस्वार्थ सेवा की मिसाल थीं।

स्वर्गीय श्री चंद जी खुराना की सुपुत्री सुलोचना दीदी ने अपने जीवन का अंतिम उपहार भी समाज को देते हुए नेत्रदान का महान कार्य किया। उनके भाइयों- बलराम खुराना, जगदीश (राजू) खुराना, भरत (भोला) खुराना तथा भतीजे – सुधीर, नितिन, सौरभ खुराना की सहमति एवं मनीष काला व डॉ.यश मंडवारिया की प्रेरणा से यह कार्य भारत विकास परिषद, शामगढ़-शाखा के माध्यम से सम्पन्न हुआ। उनके नेत्रदान से दो लोगों को दृष्टि की प्राप्ति हुई।

इस पुनीत कार्य के लिए अंतिम अरदास कार्यक्रम में भारत विकास परिषद शामगढ़ द्वारा स्व: सुलोचना दीदी खुराना के परिवार को दृष्टि दान सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष महेश मांदलिया, नेत्रदान प्रभारी मुकेश दानगढ़, पूर्व सचिव पलाश चौधरी एवं मुकेश अरोरा उपस्थित रहे। परिषद की ओर से खुराना परिवार के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम उपरांत कीर्तन एवं गुरु का लंगर वर्ताया गया, जिसमें नगर के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

ईश्वर से प्रार्थना है कि वे सुलोचना दीदी को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button