Homeअध्यात्मसामाजिक

मेरठ कैंट में मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा योग प्रशिक्षण शिविर एवं शर्बत वितरण का आयोजन सम्पन्न

मेरठ,15 जून,(पवन शर्मा)। मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में और सुविख्यात आध्यात्मिक गुरु व समाजसेवी श्री सतपाल महाराज जी की प्रेरणा से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून)मेरठ कैंट स्थित ‘मानव धर्म मंदिर’ आश्रम में एक दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर और शीतल शर्बत जल वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

योग शिविर प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक चले योग शिविर में योगाचार्य नन्दिनी सोनी जी ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम व ध्यान विधियों का अभ्यास कराते हुए उपस्थित जनसमूह को स्वास्थ्य लाभ के गुर बताए। योग प्रशिक्षण के पश्चात आश्रम प्रभारी पूजनीय महात्मा दीपांजलि बाईजी के ओजस्वी सत्संग प्रवचन से आध्यात्मिक वातावरण गूंज उठा।

सत्संग के समापन उपरांत, आश्रम के बाहर राहगीरों के लिए शीतल मीठे जल की प्याऊ का शुभारम्भ किया गया। इस जल सेवा कार्यक्रम में लोगों ने बड़े ही श्रद्धा और प्रेम से शर्बत का सेवन किया। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चला यह सेवा कार्यक्रम भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं रहा।
कार्यक्रम की सफलता में आश्रम प्रधान, मानव सेवा दल के पदाधिकारी, यूथ विंग के युवा सदस्य और समस्त सेवाव्रती कार्यकर्ताओं ने समर्पित भाव से सहयोग दिया।

आयोजन की नगरवासियों ने सराहना की और मानव उत्थान सेवा समिति के इस पुण्य प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button