Homeसामाजिकसांस्कृतिकस्वास्थ्य

महाराणा प्रताप भवन, नेहरू नगर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योग व ध्यान कार्यक्रम

गाजियाबाद, 21 जून,(पवन शर्मा)अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा गाजियाबाद की ओर से शनिवार, 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महाराणा प्रताप भवन, नेहरू नगर में योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन सांय 5:00 बजे से 6:30 बजे तक आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का संचालन पूनम सिसोदिया (प्रबंधक, राणा प्रताप जूनियर हाई स्कूल) एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया एवं योग और ध्यान से होने वाले शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी साझा की।

इस अवसर पर अखिल भारतीय ध्यान योग संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारी अशोक शास्त्री, दयानंद शर्मा, हरिओम सिंह एवं कृष्ण कुमार अरोड़ा ने “योग का हमारे जीवन में महत्व”, “निरोग जीवन की दिशा में योग की भूमिका” जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के अंत में सभा के अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने सभी अतिथियों, योग शिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से एस.के. शर्मा, वेदपाल कुशवाह, जे.पी. राणा, राजकुमार सिंह बैस, प्रदीप सिसोदिया, भूपेंद्र चौहान, देव पाल सिंह नाग, आर.पी. सिंह जादौन, नीता सिंह, सीमा सिंह, इंदु सिसोदिया, कविता, रीता, रेखा, नीलम, पूनम, किरण सहित बड़ी संख्या में गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी ने योग के प्रति जागरूकता और उत्साह दिखाते हुए संकल्प लिया कि वे नियमित रूप से योग को अपने जीवन में अपनाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button