Homeअध्यात्मसामाजिक

ममता की छाँव सेवा ट्रस्ट के तीज उत्सव में महिलाओं ने ढोलक की थाप पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए

गाजियाबाद (सुशील कुमार शर्मा)। ममता की छांव सेवा ट्रस्ट (पंजी.) द्वारा शुक्रवार 25 जुलाई को अपराह्न उत्सव- भवन, विजय नगर में तीज़ का उत्सव रंगारंग कार्यक्रम कर मनाया गया। लगभग  4 घंटे चले इस कार्यक्रम में 70 से अधिक महिलाओं ने भागीदारी की। सभी महिलाओं की एंट्री फिल्मी धुन ‘तुम इतने दिन कहां रहे’ और ‘अच्छा तो हम चलते हैं’ की तर्ज पर हुई। उसके पश्चात सभी ने ढोलक की थाप पर कुछ भजन और सावन के गीत गाए और नृत्य किया। उसके पश्चात कुछ गेम्स खेले गए। जिसमें एक गेम था ‘आउट और इन’। एक गेम पर्चियों के साथ था। जिसमें पर्ची में जो भी शब्द और गाने लिखे थे महिलाओं को वह गाना एक्शन के साथ करके दिखाना था। उसके बाद एक महिला के चित्र पर आंखें बंद करके बिंदी, काजल और लिपस्टिक लगाने की स्पर्धा हुई।

सुधा रानी ने सावन के गीत पर,रानी ममता ने ‘चूड़ी मज़ा न देगी पर, श्वेता त्रिपाठी ने ‘ये  गलियां ये चौबारा’ व पूनम और मुस्कान ने एक-एक गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। छोटी बच्ची ओमाइशा त्रिपाठी ने एक प्यारे से गाने पर बहुत सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया।सीमा शर्मा और सुधा रानी ने ‘बैठ जा, बैठ गई ,खड़ी हो जा, खड़ी हो गई’ गाने पर एक लघु नाटिका पेश की।
सीमा शर्मा, सुधा रानी,  मंजू त्रिपाठी, अर्चना शर्मा ने मिलकर छोटे-छोटे एक्शन के साथ ‘एक -दूसरे के वास्ते मरना पड़े तो, हैं तैयार हम’ गाने को प्रस्तुत किया और फिर मैलाॅडी गाने पर सभी ने मिलकर एक साथ नृत्य किया। कार्यक्रम का समापन ‘वन्दे मातरम् गीत’ और स्वादिष्ट भोजन के साथ किया गया।
कार्यक्रम में रानी ममता, मंजू त्रिपाठी सीमा शर्मा, सुधारानी, अर्चना शर्मा, प्रीति कुकरेजा, रश्मि अग्रवाल , प्रेमवती, रेनू गौतम, बेबी डूबे,सीमा तलवार, कुसुम शर्मा, राजेश्वरी, भावना, रेनू वर्मा ,प्रसून वर्मा, सुशीला सागर, अरुणा, ऊषा रानी, चंद्रकांता गोयल, कीर्ति नंदा, पिंकी कपूर, रितु त्यागी, विधि धमीजा, पूनम शर्मा , शशि गुप्ता, सुधा खंडेलवाल, रक्षिता, मनु गर्ग , कंचन द्विवेदी, सुधा त्रिवेदी, दीपा शर्मा, निधि जैन, निर्मल ,डाॅ शारदा शर्मा, राज खत्री, संगीता शर्मा, शिवानी गुप्ता, रचना गुप्ता ,प्रभा गौतम ,कल्पना गुप्ता निर्मला, मुस्कान, रिया सेठी व राधा सेठी आदि ने भागीदारी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button