यूपीसीडा की मनमानी के खिलाफ उद्यमियों का लखनऊ में शासन से निवेदन

गाजियाबाद। यूपीसीडा की मनमानी के खिलाफ शासन से निवेदन उपेंद्र गोयल- अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्यमी विकास संघ, मनोज शर्मा- महामंत्री उत्तर प्रदेश उद्यमी विकास संघ, संजीव सचदेव- महामंत्री आईएएमए, संजीव गुप्ता- चेयरमैन समरकूल लिमिटेड द्वारा कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नंदी से गाजियाबाद प्रभारी मंत्री असीम अरुण से एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव एमएसएमई, निर्यात और औद्योगिक विकास आलोक कुमार से लखनऊ में मुलाकात कर यूपीसीडा द्वारा अप्रत्याशित रूप से रखरखाव शुल्क बढ़ाने के विषय में ज्ञापन दिए गए। मंत्री नंदी ने सीईओ मयूर माहेश्वरी को फोन पर इस विषय पर शीघ्र उचित निर्णय लेने एवं जब तक फैसला ना हो तब तक उद्यमियों पर दबाव ना बनाने के विषय में बात की। आशा है कि कुछ अच्छे परिणाम आने चाहिए। लीज होल्ड से फ्री होल्ड के विषय में भी सभी महानुभावों को ज्ञापन देते हुए इस विषय में हमें विस्तृत रूप से सुनने के लिए कमेटी बनाने हेतु बात रखी गई।

इस प्रार्थना पर भी दोनों मंत्रियों ने स्वीकृति दी और शीघ्र कमेटी बनवाने के प्रयास का आश्वासन दिया। लखनऊ में ही शिष्टाचार भेंट एवं बधाई के लिए शशि प्रकाश गोयल, मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन से भी उनके लखनऊ कार्यालय में मुलाकात का अवसर प्राप्त हुआ।



