Homeअध्यात्मशिक्षासामाजिक

साहिबाबाद में संत महात्माओं द्वारा मिशन एजुकेशन के तहत बच्चों को मिली शिक्षण सामग्री

साहिबाबाद। श्याम पार्क स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान और सुविख्यात समाजसेवी श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से मिशन एजुकेशन अभियान के अंतर्गत निशुल्क शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान 01 अगस्त से 20 अगस्त 2025 तक भारतवर्ष सहित विदेशों में भी चलाया जा रहा है।

यह पुनीत कार्य गुरु माता श्री अमृता जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में पूज्य महात्मा ज्ञानशब्दानंद जी एवं महात्मा विनायकानंद जी के निर्देशन में 103 छात्रों को पेन, पेंसिल, रबर, कटर, कॉपी आदि सामग्री वितरित की गई।
इस अवसर पर संस्था के कार्यकर्ताओं में मोहित कसाना, दीपक,मेघराज यादव, मदन, अनुज शर्मा, विक्की, तरुण,
राजवती, शिक्षा देवी, रीना पाल, प्रीति कसाना, मेघा सहित
विद्यालय के प्रधानअध्यापिका शशिकला, शिक्षिका सीमा व शाखा प्रेमपुरी आश्रम साहिबाबाद के कार्यकर्ता, मानव सेवा दल के पदाधिकारी, सदस्य एवं यूथ टीम के सदस्य उपस्थित रहे।विद्यालय प्रबंधन ने मानव उत्थान सेवा समिति के इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button