Homeप्रशासन

गाजियाबाद पुलिस की ईमानदारी और तत्परता की मिसाल: साइबर सेल द्वारा पवन शर्मा को खोया मोबाइल वापस मिला

गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस ने एक बार फिर जनता का विश्वास जीतने का काम किया है। पुलिस आयुक्त जे. रविंद्र गोड़ के दिशा-निर्देशन में डीसीपी सिटी धवल जयसवाल एवं थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना मधुवन बापूधाम की साइबर सेल टीम ने ईमानदारी, तत्परता और तकनीकी दक्षता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
गाजियाबाद पुलिस एक साल से अधिक समय से खोये हुऐ मोबाइल के सर्विलांस द्वारा मोबाइल को सुचारु रूप से ट्रेस करती रहती है, (साइबर सेल)हेड कांस्टेबल गौरव ठाकुर ने बताया कि थाना मधुवन बापूधाम द्वारा अब तक 50 से अधिक मोबाइल लोगों को वापस दिया जा चुका है।

इसी कड़ी में गाजियाबाद निवासी पवन कुमार शर्मा का मोबाइल फोन 1 मई 2024 को रात्रि में थाने क्षेत्र के आस-पास खो गया था। तथा घटना की सूचना अगले दिन पवन ने थाने में जाकर लिखित रूप से दी जिस पर गाज़ियाबाद (साइबर सेल) की टीम व हेड कांस्टेबल गौरव ठाकुर ने आश्वासन देते हुए, तत्काल कार्रवाई करते हुए मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने का काम शुरू किया। अथक प्रयास और तकनीकी जांच के बाद मोबाइल बरामद कर मोबाइल स्वामी पवन शर्मा को सकुशल खोया हुआ मोबाइल वापस लौटा दिया।

मोबाइल प्राप्त करते हुऐ पवन शर्मा ने गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर,थाना अध्यक्ष सभी पुलिस कर्मियों का विशेषकर हेड कांस्टेबल गौरव ठाकुर के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी मेहनत और ईमानदारी जनता के विश्वास को मजबूत करती है।
यह कार्यवाही न केवल गाजियाबाद पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और तकनीकी दक्षता को दर्शाती है, बल्कि यह भी सिद्ध करती है कि पुलिस जनता की सेवा में सदैव तत्पर और प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button