
मोदीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से चलाया जा रहा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश में भाईचारे, एकता और राष्ट्रीय गौरव की नई लहर पैदा करेगा।
कल्कि महासंघ के अध्यक्ष महंत विक्रम जी ने कहा कि इस मुहिम के तहत लोगों को अपने घर, दुकान और कार्यस्थलों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि स्वतंत्रता दिवस पर हर कोना तिरंगे की शान से जगमगाए। यह केवल उत्सव नहीं, बल्कि आज़ादी के महत्व को महसूस करने और आने वाली पीढ़ियों तक देशप्रेम का संदेश पहुँचाने का अवसर है।



