Homeस्वास्थ्य

वरदान मल्टीस्पेश्यिलिटी हॉस्पिटल का रक्तदान शिविर आयोजित, मेवाड़ के 89 विद्यार्थियों ने किया रक्तदान

गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विवेकानंद सभागार में वरदान मल्टीस्पेश्यलिटी हॉस्पिटल एवं रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद नॉर्थ के जनहित में आयोजित शिविर में कुल 89 विद्यार्थियों एवं शिक्षण स्टाफ ने रक्तदान किया।

मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के महासचिव अशोक कुमार सिंघल, निदेशिका डॉ. अलका अग्रवाल एवं रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद नॉर्थ के अध्यक्ष पुनीत अग्रवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। इस मौके पर डॉ•अलका अग्रवाल को एक स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया। स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों का पहले सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण हुआ।

रक्तदान के बाद विद्यार्थियों एवं शिक्षण स्टाफ को वरदान हॉस्पिटल की ओर से प्रमाण पत्र, उपहार और फल प्रदान किये गये। विद्यार्थियों को रक्तदान करने के फायदे भी बताये गये। बताया गया कि रक्तदान करने से नई रक्त कोशिकाओं का जन्म होता है, कैंसर, मोटापा, शुगर जैसी अन्य जानलेवा बीमारियों का खतरा कम होता है, हिमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ जाती है। पूरे शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। शिविर में मेवाड़ की एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी अमित कुमार के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने भी अपनी सेवाएं प्रदान कीं। उन सभी को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। वरदान मल्टीस्पेश्यलिटी हॉस्पिटल के कोर्डिनेटर-इंचार्ज विक्रांत सिंह और उनकी टीम ने रक्तदान प्रक्रिया को पूरा कराया।

शिविर में रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद नॉर्थ के अध्यक्ष पुनीत अग्रवाल के अलावा सचिव रजत जिन्दल, कोषाध्यक्ष शिशिर, अग्रवाल, ब्लड डोनेशन चेयरमैन अर्पित जैन समेत मेवाड़ परिवार का तमाम स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button