अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लॉ में गणेश चतुर्थी का भव्य आयोजन
मोदीनगर। अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लाँ, भोजपुर, मोदीनगर, गाजियाबाद में गणेश चतुर्थी उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। संस्थान की मुख्य संरक्षिका श्रीमती माया गोयल व संस्थान की डायरेक्टर डा० पूनम गोयल ने संस्थान परिसर मे गणेश भगवान जी को विराजमान किया।

मन्त्रोच्चार के साथ गणेश जी की स्तुति की। डा० पूनम गोयल ने अपने सन्देश में कहा कि हे गणपति, हम आपको, जो सब गणो के स्वामी है, आहृान करते है। आप कवियो में श्रेष्ठ कवि है, अनुपम कीर्ति वाले है। आप विद्वानो में श्रेष्ठ है। कृपा कर हमारी प्रार्थना को सुने और हमारे समीप पधारकर हमे आर्शीवाद दे।

मुख्य संरक्षिका माता जी श्रीमती माया गोयल जी ने भी अपने शब्दो मे कहा कि सबको जीवन में सुख-शान्ति, अरोग्य-समृद्वि, सद्बुद्वि और सफलता का आगमन हो- गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया।

विधि विभाग की अध्यक्ष सुश्री अन्जु चौधरी ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि गणेश चतुर्थी के इस पावन पर्व पर भगवान गणेश आपके जीवन में सुख-समृद्वि, शान्ति और खुशियॉ लाए विघ्नहर्ता गणेश आपके जीवन से सारे विघ्न दूर करे।
इस अवसर पर सभी शिक्षक, छात्र व छात्राओ ने कार्यक्रम में सहभागिता दी। हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ सबको फल व मिष्ठान प्रदान किये गये।



